अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार ईरान के विदेश मंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने एक ट्वीट करके अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टेलर्सन की आलोचना की जिसमें टेलर्सन ने यह कहा था कि ईरान के वह जवान जो सीरिया और इराक़ में लड़ रहे हैं वह अपने देश वापस लौट जाऐं। जवाद ज़रीफ़ ने इस बात का जवाब देते हुए कहा कि इराक़ और सीरिया के वह लोग जो अपने देश की रक्षा के लिए अपने घरों से कफ़न बांधकर आए हैं, वह किस देश वापस जाऐं, अमेरिका की राजनीति शर्मनाक है।
25 अक्टूबर 2017 - 02:38
समाचार कोड: 862425
जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि इराक़ और सीरिया के वह लोग जो अपने देश की रक्षा के लिए अपने घरों से कफ़न बांधकर आए हैं, वह किस देश वापस जाऐं