अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना :प्राप्त सूत्रों के अनुसार शिया धर्मगुरु आयतुल्लाह अल्वी गुर्गानी ने कहां की विश्व के किसी भी देश को फ़िलिस्तीन की तरह प्रताड़ित नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि पिछले 60 साल से ज़ायोनी फ़िलिस्तानी जनता पर अत्याचार कर रहे हैं, जैसे किसी देश पर नहीं हो सकते। उन्होंने इस्लामिक शिक्षा के बारे में बात करते हुए कहा कि इस्लाम की शिक्षा है कि मज़लूमों की मदद के लिए उठ खड़े हों। कुरान में है कि किसी पर ज़ुल्म ना करो, किसी के अधिकार का हनन ना करो। लेकिन अफसोस है कि इस्राईल ने फ़िलिस्तीनी जनता का जीना मुश्किल कर दिया है, मुस्लिम देश अगर वास्तव में मुसलमान हैं तो उन्हें चाहिए कि फ़िलिस्तीन की सहायता के लिए उठ खड़े हो। उन्होंने सऊदी अरब को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि खुद को हरमैन का ख़ादिम कहने वालों तुम क्यों साम्राज्यवाद की नौकरी कर रहे हो, क्यों फ़िलिस्तीन की मदद नहीं करते। उन्होंने फ़िलिस्तीनी बच्चों के अधिकार के लिए काम करने वाले संगठन के लोगों से कहा कि तुम फ़िलिस्तीन की आवाज को दुनिया के कोने कोने में फैलाने का काम करते हो संभव है कि तुम्हारा यह काम फ़िलिस्तीन की आजादी में मदद करे।
24 अक्टूबर 2017 - 17:54
समाचार कोड: 862370
उन्होंने सऊदी अरब को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि खुद को हरमैन का ख़ादिम कहने वालों तुम क्यों साम्राज्यवाद की नौकरी कर रहे हो, क्यों फ़िलिस्तीन की मदद नहीं करते।