24 अक्टूबर 2017 - 02:17
ट्रँप एक भगोडा सिपाही- अमेरिकी सीनेटर

सी.एन.एन की रिपोर्ट के अनुसार उस समय ट्रँप न्यूयॉर्क की सैनिक एकेडमी में शिष्य था और उसने युद्ध में भाग न लेने के लिये 5 बार मेडिकल सर्टिफ़िकेट लगाया था

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना :प्राप्त सूत्रों के अनुसार अमेरिकी सीनेटर जॉन मेक केन ने वियतनाम के युद्ध में वर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रँप के भाग न लेने केबारे में बात करते हुए कहा कि युद्ध में भाग न लेने के लिए उसने मेडिकल सर्टिफ़िकेट का सहारा लिया। सी.एन.एन की रिपोर्ट के अनुसार उस समय ट्रँप न्यूयॉर्क की सैनिक एकेडमी में शिष्य था और उसने युद्ध में भाग न लेने के लिये 5 बार मेडिकल सर्टिफ़िकेट लगाया था।
ज्ञात रहे कि 2016 में जब से ट्रँप ने एक बार कहा कि जान मेक को युद्ध का हीरो नही कहा जाएगा, क्योंकि वह बीच में ही गिरफ़्तार हो गया था, जिसके बाद मेक ने कहा कि ट्रँप तो युद्ध में गया ही नही था कि दूसरों को हीरो कह सके।