अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना :अल ग़ाद वेबसाईट के अनुसार जब्बार यासरी ने अपने एक बयान में कहा कि वे ईरान के साथ एक समझौते पर पहुँच गए हैं, जिसके तहत वे अरबईन के यात्रियों के लिए कई फ़ील्ड अस्पताल का प्रबंध करेंगे।
उन्होंने आगे कहा के इन अस्पतालों का प्रबंधन उन स्थानों पर किया जाएगा जहाँ से अरबईन के लिए अज़ादार कर्बला की ओर बढ़ते हैं।
अरबईन जो कि विश्व के सबसे बड़ी धार्मिक सभाओं मे से है, आशूरा यानि शहादते इमाम हुसैन अ.स. के 40 दिन बाद आता है, जो कि शियाओं के तीसरे इमाम हैं।
हर साल शिया बड़ी तादाद में कर्बला की ओर बढ़ते हैं, जहाँ इमाम हुसैन अ.स. का पवित्र मरक़द है। अज़ादार नजफ़े अशरफ़ में इमाम अली अ.स. के रौज़े पर भी जाते हैं।
पिछले कुछ सालों में ईरान समेत विश्वभर से तक़रीबन 2 करोड़ अज़ादार कर्बला के शहरों में जाते हैं, एवं इन सभाओं में भाग लेते हैं।
ज्ञात रहे के इस साल अरबईन शुक्रवार 9 नवंबर को पड़ रहा है।
23 अक्टूबर 2017 - 17:05
समाचार कोड: 862161
अस्पतालों का प्रबंधन उन स्थानों पर किया जाएगा जहाँ से अरबईन के लिए अज़ादार कर्बला की ओर बढ़ते हैं।
X