23 अक्टूबर 2017 - 02:07
अलअम्र आयल फ़ील्ड पर सीरियन फ़ौज का क़ब्ज़ा

अलअम्र आयल फ़ील्ड का शुमार सीरिया के बड़े आयलफ़ील्ड में होता है।सीरिया के बेहरान से पहले यहाँ से हर दिन 30 हज़ार बैरल तेल हासिल किया जाता था

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार सीरिया की सेना ने दैरूज़्ज़ोर में बढ़त बनाए रखते हुए तेल से मालामाल एक और क्षेत्र को संभाल लिया।अलअम्र आयल फ़ील्ड आतंकवाद गिरोह दाइश के साथ झड़प के बाद सीरियन फ़ौज के कंट्रोल में आ गया है। अलअम्र आयल फ़ील्ड का शुमार सीरिया के बड़े आयलफ़ील्ड में होता है।सीरिया के संकट के समय से पहले यहाँ से हर दिन 30 हज़ार बैरल तेल हासिल किया जाता था। सीरिया की फ़ौज जुमे के दिन अलमयादीन के स्ट्रेटेजिक क्षेत्र ज़ीबान का कंट्रोल संभालने के बाद उस क्षेत्र तक पहुँचने में सफ़ल हो गई है।