अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह ख़ामेनई के अंतर्राष्ट्रीय मामलों के उच्च सलाहकार अली अकबर विलायती ने फ़िलिस्तीनी समूह हमास की उसकी जुझारु प्रवर्ति के लिये सराहना करते हुए कहा कि-"हम आपको आपकी इस घोषणा के लिए बधाई देना चाहते हैं कि आप अपने हथियार डालने के लिए राज़ी नही हुए और यही आपका अंतिम निर्णय है," अली अकबर विलायती ने यह हमास के डिप्टी हेड सालेह अल अरूरी से तेहरान में एक विशेष बैठक में कहा कि वे प्रतिरोध समूह, ख़ासकर हमास के अधिकारियों के साथ किसी भी तरह की बैठक का स्वागत करते हैं। उच्च श्रेणी हमास प्रतिनिधियों ने ईरान के लिए अपनी यात्रा शुक्रवार को शुरू की कि तेहरान को अपने प्रतिद्वंद्वी फ़िलिस्तीनी गुट फ़तह के साथ सुलह के प्रयासों के बारे में सूचना दे सकें, एक हमास अधिकारी ने कहा कि यह समूह अल अरूरी के नेतृत्व में ईरान के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अगले कुछ दिनों तक सीक्रेटली मुलाकात करता रहेगा, एक अन्य प्रतिनिधि ने कहा कि दोनो फ़िलिस्तीनी गुटों ने अपने एक दशक के विभाजन को अंत कर दिया है एवं अन्य गुटों के सामने उनके साथ सरकार बनाने की मांग रखी है।
22 अक्टूबर 2017 - 04:26
समाचार कोड: 861806
अली अकबर विलायती ने फ़िलिस्तीनी समूह हमास की उसकी जुझारु प्रवर्ति के लिये सराहना करते हुए कहा कि-"हम आपको आपकी इस घोषणा के लिए बधाई देना चाहते हैं कि आप अपने हथियार डालने के लिए राज़ी नही हुए और यही आपका अंतिम निर्णय है,