21 अक्टूबर 2017 - 03:09
सीरियन राष्ट्रपति ने सुप्रीम लीडर एवं ईरानी जनता का आभार व्यक्त किया।

मेजर जनरल मुहम्मद बाक़री ने सीरियन राष्ट्रपति बश्शार असद को बधाई देते हुए कहा कि शीघ्र ही सीरिया के समस्त क्षेत्रों से आतंकवादियों का सफ़ाया हो जाएगा, एवं इस्लामी राष्ट्र ईरान उनके साथ है

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार इस्लामी राष्ट्र ईरान के सशस्त्र बलों के प्रमुख मेजर जनरल मुहम्मद बाक़री एवं उनके प्रतिनिधिमंडल ने सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद से मुलाक़ात की, जिसमें मेजर जनरल मुहम्मद बाक़री ने सीरियन राष्ट्रपति बश्शार असद को बधाई देते हुए कहा कि शीघ्र ही सीरिया के समस्त क्षेत्रों से आतंकवादियों का सफ़ाया हो जाएगा, एवं  इस्लामी राष्ट्र ईरान उनके साथ है। उसके बाद सीरिया के राष्ट्रपति ने सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह ख़ामेनई एवं ईरानी जनता का आभार व्यक्त करते हुए मेजर जनरल मुहम्मद बाक़री से उन्हें सलाम कहलवाया है।

X