20 अक्टूबर 2017 - 17:07
अमेरीका एवं क्षेत्र में उसके चेलों को हथियार की ज़बान से समझना पड़ेगाः मेजर जनरल मुहम्मद अली जाफ़री

इस्लामी इंक़ेलाब का आइडियल आशूरा है जिससे हमने खोखले वेस्टर्न कल्चर की धज्जियाँ उड़ा दी हैं। इसलिए कि सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह ख़ामेनई जैसे रहबर हमारे पास हैं।

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गॉर्ड कॉर्प्स (आई. आर.जी. सी) के प्रमुख मेजर जनरल मुहम्मद अली जाफ़री ने एक पैग़ाम मे कहा है कि इस्लामी इंक़ेलाब का आइडियल आशूरा है जिससे हमने खोखले वेस्टर्न कल्चर की धज्जियाँ उड़ा दी हैं। इसलिए कि सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह ख़ामेनई जैसे रहबर हमारे पास हैं। यही वजह है कि दुश्मन अपनी सभी चालें चलने के बाद भी हमारी इंक़ेलाबी क़ौम को तोड़ नही सका। अब शत्रु ने हमारे रक्षातंत्र को तोड़ने की नाकाम कोशिशें शुरु कर दी हैं, लेकिन वह स्वयं जानते हैं कि इस्लामी राष्ट्र ईरान का कुछ नहीं बिगाड़ सकते। अगर वह कुछ कर सकते होते तो 40 साल के इस दौर में ज़रा भी देरी न करते। अब एक बार फिर चींटी के पर निकल आए हैं,और लगता है कि अमेरीका एवं क्षेत्र में उसके चेलों को हथियार की ज़बान से समझना पड़ेगा क्योंकि यही ज़बान उन्हें समझ में आती है।

X