19 अक्टूबर 2017 - 03:01
सऊदी अरब आईएस का सबसे बड़ा समर्थकः अमेरिकन कांग्रेस मिम्बर

अमेरिका की प्रतिनिधि सभा की मिम्बर तुलसी गबार्ड ने अमेरिका द्वारा सऊदी अरब के समर्थन की ओर इशारा करते हुए कहा है कि सऊदी अरब आईएस का सबसे बड़ा समर्थक है

अहलेबैत समाचार एजेंसी अबनाः अमेरिका की प्रतिनिधि सभा की मिम्बर तुलसी गबार्ड ने अमेरिका द्वारा सऊदी अरब के समर्थन की ओर इशारा करते हुए कहा है कि सऊदी अरब आईएस का सबसे बड़ा समर्थक है और आतंकवाद के विरूद्ध अमेरिकी अभियान मात्र दिखावा है।
तुलसी गबार्ड ने कहा कि अमेरिका का आतंकवाद के विरूद्ध संघर्ष का दावा सऊदी अरब के समर्थन से मेल नहीं खाता है चूंकि सऊदी अरब खुल्लम खुल्ला दाइश और अल-क़ायदा जैसे आतंकी संगठनों का समर्थन करता रहा है।
तुलसी गबार्ड ने कहा कि हम अमेरिकी नागरिकों से टैक्स वुसूल करते हैं और दुनिया भर में उसे आतंकवाद विरोधी अभियान में ख़र्च करते हैं और दूसरी ओर ऐसे देशों का समर्थन भी करते हैं जो आतंकवादियों के समर्थक हैं।