16 अक्टूबर 2017 - 15:24
ओबामा की मीरास को बर्बाद करने पर तुले हैं ट्रंपःवाशिंग्टन पोस्ट

ट्रंप कह रहे हैं कि ईरान ने समझौते के ख़िलाफ़ काम किया है तो यह ग़लत है, इसलिए कि अंतरराष्ट्रीय परमाणु एजेंसी नें 8 बार रिपोर्ट दी है कि ईरान की तरफ से कोई भी समझौते के खिलाफ कार्य नहीं किया गया।

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना :अमेरिकी समाचार पत्र वाशिंग्टन पोस्ट ने ट्रंप के ईरान विरोधी भाषण के बारे में लिखा है कि अब अगर ट्रंप की तरफ से परमाणु समझौते से निकलने की दरख़्वास्त को अमेरिकी कांग्रेस और उनके मानने वाले ना भी माने तब भी ईरान परमाणु हथियारों की तरफ़ प्रगति करेगा। समाचार पत्र ने आगे लिखा कि समझौते में कुछ कमियां अवश्य पाई जाती हैं, लेकिन यह जो ट्रंप कह रहे हैं कि ईरान ने समझौते के ख़िलाफ़ काम किया है तो यह ग़लत है, इसलिए कि अंतरराष्ट्रीय परमाणु एजेंसी नें 8 बार रिपोर्ट दी है कि ईरान की तरफ से कोई भी समझौते के खिलाफ कार्य नहीं किया गया।

ज्ञात रहे की ट्रंप के सलाहकारों ने उसको राय दी थी कि वह डायरेक्ट समझौते से निकलने की बात ना करें, बल्कि इसका फ़ैसला पार्लियामेंट पर छोड़ दें, लेकिन उसने किसी की भी न मानी, और धमकी दी कि अगर पार्लियामेंट ईरान पर और पाबंदियाँ नहीं लगाती है तो हम समझौते से निकल जाऐंगे। समाचार पत्र नें अंत में लिखा है कि ट्रंप बजाए इसके कि सीरिया और इराक़ में ईरान की मौजूदगी का मुक़ाबला करें, ओबामा की विरासत को बर्बाद करने पर तुला हुआ है।