16 अक्टूबर 2017 - 14:37
राष्ट्रहित से बढ़ कर कुछ नहींः अम्मार हकीम

इराक़ का संविधान ही सभी ईराक़ियों एवं कुर्दों के अधिकारों की रक्षा करता है

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना :अलआलम  TV चैनल की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ी क़ौमी गठबंधन के प्रमुख सैय्यद अम्मार हकीम ने बग़दाद में अपने ऑफ़िस में कर्बला से आए हुए कुछ लोगों के बीच बातचीत करते हुए कहा कि इराक़ का संविधान ही सभी ईराक़ियों एवं कुर्दों के अधिकारों की रक्षा करता है। उन्होंने आगे कहा कि हम जल्द ही दाइश से छुटकारा पा जाएंगे, उसके बाद लोगों की सेवा एवं उनके फ़ायदे के लिए कार्य करना होगा। जिसके लिए आपसी मेलजोल की अत्यधिक ज़रूरत है। ईराक़ को ऐसे लोगों की आवश्यक्ता है जो देशहित को स्वयं पर प्राथमिकता दें। इस भेंटवार्ता में मौजूद लोगों नें भी आपसी मेल जोल की आवश्यक्ता पर रौशनी डालते हुए अपनी ओर से मदद करने का विश्वास दिलाया।