16 अक्टूबर 2017 - 03:32
3000 स्टूडेंट्स को मारने वाला आतंकी ऐमन स्पाइकर गिरफ़्तार

उसकी दरिंदगी का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि जब इराक़ी सेना ने उस को गिरफ़्तार किया तो उस समय भी उसकी कमर में आत्मघाती बेल्ट बंधी हुई थी,

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : अलआलम अलअरबी की रिपोर्ट के अनुसार ऐमन दाऊद वलीद दहाम अलहलबूसी जो कि सेना में एक स्वयंसेवी कमांडर था जो दाइश में ऐमन स्पाइकर के नाम से मशहूर था, जिसका कारण यह है कि उसने 2014 में सलाहुद्दीन के शहर तकरित में  हवाई सेना के कालेज स्पाइकर में 20 साल से कम उम्र के 3000 विद्यार्थियों को मार दिया था, जिसके बाद इस दरिंदे को ऐमन स्पाइकर के नाम से पुकारा जाने लगा। उसकी दरिंदगी का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि जब इराक़ी सेना ने उस को गिरफ़्तार किया तो उस समय भी उसकी कमर में आत्मघाती बेल्ट बंधी हुई थी, जिसे उतारने की फुर्सत भी उसको ना मिल सकी। सूत्रों का कहना है कि उसके दो और भाई भी गिरफ्तार हो गए हैं, जो स्पाइकर के साथ क़त्लेआम में उससे मिले हुए थे।