अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार ईरान के रक्षा मंत्री ब्रिगेडियर हातमी ने अमेरिका सरकार की तरफ़ से सिपाहे पासदारान के विरोध में ज़हर उगलने की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि हमारी सेना, सिपाह और सभी संगठन एक साथ मिलकर अमेरीका के इस क़दम का मुक़ाबला करेंगे, और हम किसी को भी यह इजाज़त नहीं देंगे कि आतंकवादियों के साथ मिलकर क्षेत्र में परेशानियाँ खड़ी करता फिरे। हम अपने किसी भी संगठन के ख़िलाफ किसी भी प्रकार की कार्यवाई को पूरे देश के ख़िलाफ कार्यवाई समझते हैं। ब्रिगेडियर हातमी ने आगे कहा कि सिपाहे पासदारान आतंकवाद के ख़िलाफ़ एक मज़बूत संगठन है, जो सिर्फ़ ईरान का ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र का संगठन है, इसनें क्षेत्र में सुकून एवं शान्ति क़ायम करने के लिए बहुत क़ुर्बानियाँ दी हैं, उसके ख़िलाफ कुछ भी बोलना पूरे क्षेत्र की शांति भंग करना है। रक्षा मंत्री ने कहा कि ज़ाहिर है कि अमेरिका की ओर से इस तरह के बयानात के पीछे वहां मौजूद ज़ायोनी लाबी का हाथ है, एवं अमेरिका जो आग उगलता रहा है उसके लिए ही वबाले जान बनेगी, और उस को जलाकर राख कर देगी। ट्रंप को ऐसे काम नहीं करना चाहिए कि पूरी दुनिया उसको खूंख़ार और आतंकवादी कह कर कुर्सी छोड़ने की मांग करने लगे।
15 अक्टूबर 2017 - 04:24
समाचार कोड: 860396
रक्षा मंत्री ने कहा कि ज़ाहिर है कि अमेरिका की ओर से इस तरह के बयानात के पीछे वहां मौजूद ज़ायोनी लाबी का हाथ है, एवं अमेरिका जो आग उगलता रहा है उसके लिए ही वबाले जान बनेगी, और उस को जलाकर राख कर देगी।