15 अक्टूबर 2017 - 03:18
सीरियन सेना ने बनाया आतंकियों के मिसाईल प्लेटफ़ार्म को निशाना।

सीरिया की सेना ने हलब के लैबरमिन एवं राशेदीन नामी क्षेत्र में आतंकवादियों के कई मिसाइल प्लेटफ़ार्म को रॉकेट लांचर और तोपख़ाने से निशाना बनाया

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना :अलआलम TV की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया की सेना ने हलब के लैबरमिन एवं राशेदीन नामी क्षेत्र में आतंकवादियों के कई मिसाइल प्लेटफ़ार्म को रॉकेट लांचर और तोपख़ाने से निशाना बनाया, जिसके कारण आतंकवादियों को भारी नुकसान पहुंचा एवं उनके हथियार तबाह हो गए।