14 अक्टूबर 2017 - 07:04
अमेरिका पर निर्भर नहीं है तुर्की।

तुर्की ना कभी अमेरिका से जुड़ा रहा है और ना ही रहेगा, आज के बाद तुर्की पुलिस अमेरिकी हथियार इस्तेमाल नहीं करेगी

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब ओर्दोग़ान ने कहा है कि तुर्की और अमेरिका के बीच हालात की खराबी में हमारे देश में अमेरिकी राजदूत का हाथ है, यह बात मानने योग्य नहीं है कि अमेरिका एक राजदूत के लिए दो देशों के संबंध को ख़राब कर ले, जबकि खुद राजदूत को अपनी स्थिति के बारे में पता नहीं है। उन्होंने आगे कहा की तुर्की ना कभी अमेरिका से जुड़ा रहा है और ना ही रहेगा, आज के बाद तुर्की पुलिस अमेरिकी हथियार इस्तेमाल नहीं करेगी। ओर्दोग़ान ने अमेरिका की तरफ से सीरिया के कुर्दों को हथियार देने के बारे में बात करते हुए कहा कि ऐसा नहीं है कि उन्होंने दाइश आतंकियों के ख़िलाफ़ लड़ने के लिए तुर्की में कैंप लगाया है बल्कि उनका मक़सद तुर्की को घेरे में लेना है, जिसका हम मुँहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार हैं।