14 अक्टूबर 2017 - 06:48
इस्राईल विरोधियों से दूर होता अमेरिका।

अमेरिकी विदेश मंत्री ने एक बयान में कहा कि हमने यूनेस्को से निकलने के बारे में उसके ज़िम्मेदार लोगों को बता दिया है

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना :अमेरिकी विदेश मंत्री ने साफ़तौर पर यूनेस्को से निकल जाने की घोषणा कर दी है, और कहा है कि इस घोषणा पर नए साल के शुरुआत से अमल होगा। इसका कारण यूनेस्को का इस्राइल विरोध बताया जा रहा है, अमेरिकी विदेश मंत्री ने एक बयान में कहा कि हमने यूनेस्को से निकलने के बारे में उसके ज़िम्मेदार लोगों को बता दिया है जिस पर उनके प्रमुख ने दुख प्रकट किया।