अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार इस्लामी राष्ट्र ईरान के सैन्य प्रवक्ता सैयद मसूद जज़ाएरी ने कहा है कि ऐसा लगता है कि ट्रंप को प्यार की भाषा समझ में नहीं आती। उसको कुछ झटकों की आवश्यक्ता है, ताकि विश्व में शक्ति किसे कहते हैं यह उसको समझ में आ जाए ।अगर दुश्मन की लंतरानियों और धमकियों से डरकर हम अपने आप को रोकते हैं तो हम उसको शुरू ही ना करते। इस्लामी राष्ट्र ईरान की रक्षा प्रणाली एक अटल राजनीति है, जो विश्व समुदाय को उस समय और भी अच्छी तरह समझ में आ जाती है जब अमेरिका हमें खुलेआम सैनिक कार्यवाई की धमकी दे रहा है। जनरल जज़ायरी ने आगे कहा कि एशिया में अमेरिका की पावर समाप्त हो चुकी है।
12 अक्टूबर 2017 - 16:35
समाचार कोड: 859981
ट्रंप को प्यार की भाषा समझ में नहीं आती। उसको कुछ झटकों की आवश्यक्ता है, ताकि विश्व में शक्ति किसे कहते हैं यह उसको समझ में आ जाए