12 अक्टूबर 2017 - 02:56
अमेरिका, अब तक का सबसे ख़तरनाक राष्ट्रपति ट्रंप।

वह फ़ौरन आपे से बाहर हो जाता है, उसको यह फ़िक्र नहीं कि लोग क्या कहेंगे, वह तो बस एक बदला लेने वाली एवं बैर रखने वाली मानसिकता रखता है।

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना :इंडेपेंडेंट न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने एक टीवी चैनल को इंटरव्यू देते हुए कहा कि ट्रंप हमारे देश के राष्ट्रपति इतिहास का सबसे खतरनाक राष्ट्रपति है। वह फ़ौरन आपे से बाहर हो जाता है, उसको यह फ़िक्र नहीं कि लोग क्या कहेंगे, वह तो बस एक बदला लेने वाली एवं बैर रखने वाली मानसिकता रखता है। ज्ञात रहे कि ट्रंप के अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति की हैसियत से आने के बाद से अमरीका और कई देशों के बीच संबंध तनावपूर्ण हो गए हैं। और उन्होंने कई संकल्पों को तोड़ दिया है, जिसमें 2015 में ईरान के साथ होने वाले परमाणु समझौते पर भी सवाल उठाया है।