अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार व्हाइट हाउस नें हिज़बुल्लाह के विरोध में एक बयान देते हुए उसे आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। और कहा है कि अब समय आ गया है कि इस संगठन को विश्व स्तर पर जवाब दिया जाए। ज्ञात रहे कि अमेरिका की तरफ से हिज़बुल्लाह को ब्लैक लिस्ट में रखे जाने के 1 साल पूरे होने पर अमेरिकी राष्ट्रपति के सलाहकार थॉमस सेरसर्ट ने बयान देते हुए कहा कि हिज्बुल्लाह अमेरिका के लिए खतरा है, बल्कि उस से भी बढ़कर है। अब समय आ गया है कि दुनिया के अक्सर देश इस संगठन की सच्चाई को सामने लाएं और उस को विश्व स्तर पर जवाब दें। बयान में कहा गया कि आज हिज्बुल्लाह और उसके मानने वालों ने लेबनान की पार्लियामेंट में आधी से अधिक सीटों पर कब्ज़ा कर रखा है, जो अत्यंत दुखद है। इसके अलावा ईरान से भी इस संगठन को बहुत ज्यादा मदद मिलती है, जिसकी हम निंदा करते हैं।
11 अक्टूबर 2017 - 16:07
समाचार कोड: 859753
अमेरिकी राष्ट्रपति के सलाहकार थॉमस सेरसर्ट ने बयान देते हुए कहा कि हिज्बुल्लाह अमेरिका के लिए खतरा है, बल्कि उस से भी बढ़कर है