11 अक्टूबर 2017 - 15:00
सीरियन सेना के घेरे में दाइश।

ज्ञात रहे कि अलमयादिन को दाइश के चंगुल से मुक्त करवाने के लिए कई दिनों से कार्यवाई चल रही है

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार सीरिया के दैरूज़्ज़ौर क्षेत्र में अलमयादीन शहर को दाइश आतंकवादियों का अंतिम ठिकाना समझा जाता है। जिस में सीरिया की सेना और उनके साथियों नें दाइशी आतंकवादियों को चारों तरफ़ से घेरे में ले रखा है। ज्ञात रहे कि अलमयादिन को दाइश के चंगुल से मुक्त करवाने के लिए कई दिनों से कार्यवाई चल रही है, जिसमें आतंकवादियों को भारी नुक़सान उठाना पड़ रहा है। सीरिया की सेना की ओर से डेली स्टार न्यूज़ एजेंसी से बात करते हुए कहा गया कि सीरिया की सेना एवं उनके साथियों ने अलमयादीन को आज़ाद करवाने के लिए की जाने वाली कार्यवाई में आतंकवादियों के ठिकानों को घेरे में ले रखा है।