10 अक्टूबर 2017 - 03:24
सऊदी बादशाह की रूस यात्रा

खुद को हरमैन का ख़ादिम कहने वाले बादशाह के जहाज़ से उतरने के लिए सोने की सीढ़ी लगाई गई थी, लेकिन वह खराब हो गई और उन्हें खुद ही ज़हमत करना पड़ी

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना :यूरो न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी बादशाह मलिक सलमान की रूस यात्रा चर्चा का विषय है। इस दौरे में डेढ़ हजार के करीब लोग मौजूद है, जिनमें 25 शहज़ादे भी हैं, उनके लिए मास्को के दो सुपर डीलक्स होटल बुक किए गए थे यहां तक की जिन लोगों ने पहले से इन होटल में कमरे रिज़र्व करवा रखे थे उन्हें भी रोक दिया गया। इन होटल के कमरे भी अरबी तरीके से सजाए गए। सिर्फ सऊदी बादशाह और उसके साथ आने वालों का ख़र्च 30 लाख डालर था, इस यात्रा में राजनीतिक हस्तियों एवं वज़ीरों के अलावा 150 बावर्ची भी मौजूद थे जो बादशाह सलामत के स्वादानुसार खाने तैयार करते , और वह अपने साथ 800 किलो खाने पीने का सामान लेकर गए थे, रूस के अंदर बादशाह के इधर उधर जाने के लिए दो मर्सिडीज-बेंज गाड़ियां भी वहां पहुंचाई गई थी। ज्ञात रहे कि खुद को हरमैन का ख़ादिम कहने वाले बादशाह के जहाज़ से उतरने के लिए सोने की सीढ़ी लगाई गई थी, लेकिन वह खराब हो गई और उन्हें खुद ही ज़हमत करना पड़ी।