9 अक्टूबर 2017 - 03:40
सऊदी बादशाह के महल पर हमला

सऊदी पुलिस ने जद्दा से निकलने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया है ताकि हमलावर जद्दे से बाहर ना निकल पाऐं

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार जद्दा में सऊदी अरब के बादशाह मलिक सलमान के महल क़स्रे इस्लाम पर हमला हुआ जिसके परिणाम स्वरुप दो चौकीदार और हमला करने वाला मौके पर मारे गए। जबकि अन्य हमलावर भागने में सफल हुए, ज्ञात रहे कि सऊदी बादशाह का यह महल अत्यंत महत्वपूर्ण है जहां सरकारी मीटिंग्स भी होती हैं, समाचार के अनुसार सऊदी पुलिस ने जद्दा से निकलने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया है ताकि हमलावर जद्दे से बाहर ना निकल पाऐं। रियाद में मौजूद अमेरिकी दूतावास में ऐलान किया गया है कि कोई भी अमेरिकी नागरिक जद्दा न जाए।