अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार सुप्रीम लीडर ने तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैय्यब ओर्दोग़ान के साथ बातचीत की दौरान दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग के साथ-साथ इस्लाम की बहुत सारी समस्याओं को मिलकर हल करने की ताकीद करते हुए कहा कि अमेरिका और दूसरी ताकतों पर भरोसा नहीं किया जा सकता यह क्षेत्र में एक और इस्राईल बनाने की कोशिश कर रहे हैं।आयतुल्लाह खामेनई नें एशिया और म्यांमार से लेकर अफ्रीका तक पूरे विश्व के समस्याओं एवं मुश्किलात की तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि अगर ईरान और तुर्की किसी समस्या पर एक साथ हो जाए तो वह मसला निश्चित तौर पर हल हो जाएगा। यह दोनों देशों एवं इस्लामी दुनिया के पक्ष में होगा। सुप्रीम लीडर ने सीरिया की समस्या पर होने वाली बातचीत में तुर्की के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि दाइश आतंकियों और तकफ़ीरियों कीसमस्या इस तरह से खत्म होने वाली नहीं थी, उसके लिए एक मजबूत प्रोग्राम की ज़रूरत है, उन्होंने कुर्दिस्तान रेफ़रेंडम को क्षेत्र के साथ खयानत बताते हुए कहा कि ईरान और तुर्की इस सिलसिले में हर मुमकिन कोशिश करेंगे। और इराक़ की सरकार भी इस समस्या को गंभीरता से ले। अमेरिका और यूरोपीय देशों की यह कोशिश है कि ईरान और तुर्की को परेशान करने के लिए उनके पास हमेशा कुछ न कुछ होना चाहिए ।आख़िर में आपने तुर्की के राष्ट्रपति की बातचीत पर बोलते हुए कहा कि जैसा कि आपने इशारा किया है कि क्षेत्र में मौजूद परेशानी का सबसे ज्यादा फ़ायदा इस्राइल को और उसके बाद अमेरिका को हो रहा है अतः इसको गंभीरता से लेना होगा।
8 अक्टूबर 2017 - 03:31
समाचार कोड: 858921
आयतुल्लाह खामेनई नें एशिया और म्यांमार से लेकर अफ्रीका तक पूरे विश्व के समस्याओं एवं मुश्किलात की तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि अगर ईरान और तुर्की किसी समस्या पर एक साथ हो जाए तो वह मसला निश्चित तौर पर हल हो जाएगा