अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना :प्राप्त सूत्रों के अनुसार रूसी हमले में 304 आतंकवादियों को मार दिया गया है, ज्ञात रहे कि फ़ुरात के किनारे पर आईएस आतंकवादियों के एक ट्रेनिंग सेंटर पर रूस के हमले में 7 आईएस कमांडर सहित तीन सौ चार आतंकवादियों को मारे जाने का समाचार है, जबकि 170 आतंकवादी घायल हो गए हैं, अलनशरह इंटरनेट साइट की रिपोर्ट के अनुसार रूसी विदेश मंत्री के अनुवादक ईगौर कोनाशन कौफ़ नें अपने एक बयान में कहा कि देश के ट्रेनिंग सेंटर पर पिछले दो दिनों में रूस की तरफ से होने वाले हमलों में आईएस आतंकवादियों के सात कमांडर सहित जिन में फ़ुरात के क्षेत्र में उपस्थित मास्टरमाइंड अबू सलाम क़ज़ाफ़ी भी शामिल है, हमले में 304 व्यक्तियों के मारे जाने का समाचार है, जबकि 170 अन्य घायल हो गए। रूस के इन हमलों में दाइश आतंकवादियों के 3 कमांडर ऑफ़िस, 4 हथियार गोदाम, 8 टैंक और युद्ध के सामान से भरी हुई 17 गाड़ियां भी बर्बाद हो गई हैं, ज्ञात रहे कि पिछले दिनों में सीरिया की सेना के साथ मिलकर रूस की सेना ने आतंकवादियों का सफ़ाया करने में एक खास किरदार अदा किया।
4 अक्टूबर 2017 - 15:18
समाचार कोड: 858244
ज्ञात रहे कि फ़ुरात के साहिल पर दाइश आतंकवादियों के एक ट्रेनिंग सेंटर पर रूस के हमले में 7 दाइश कमांडर समैत तीन सौ चार आतंकवादियों को मारे जाने का समाचार है, जबकि 170 आतंकवादी घायल हो गए हैं,