अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबनाःप्राप्त सूत्रों के अनुसार इराक़ी सुरक्षाबलों ने वहाबी आतंकियों की एक बड़ी साज़िश को नाकाम बना दिया है । बग़दाद सहित दक्षिणी इराक़ के कई शहरों में मोहर्रम की मजलिसों, जुलूसों में बम विस्फोट और आत्मघाती हमलों की साज़िश करने वाले आतंकी गुट का सफ़ाया कर दिया गया है।
सूत्रों के अनुसार यह गुट मजलिसों में आत्मघाती हमले करना चाहते थे।
ज्ञात रहे कि इराकी सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में कुख्यात आतंकी अबू बर्रा तुर्कमानी सहित कई आतंकियों को मार गिराया ।
30 सितंबर 2017 - 06:33
समाचार कोड: 857291
बग़दाद समैत दक्षिणी इराक़ के कई शहरों में मोहर्रम की मजलिसों, जुलूसों में बम विस्फोट और आत्मघाती हमलों की साज़िश करने वाले आतंकी गुट का सफ़ाया कर दिया गया है।