29 सितंबर 2017 - 03:41
दाइश का अबूसुफ़ियान गिरफ़्तार

अबू सुफ़यान बग़दाद के एक होटल में ठहरा हुआ है तो पुलिस ने वहाँ छापा मार कर उसे गिरफ़्तार कर लिया, उस के पास से फ़र्जी दस्तावेज़ बरामद हुए हैं जिनके द्वारा वह नैनवा से बग़दाद आया था

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना :प्राप्त सूत्रों के अनुसार इराकी गृह मंत्रालय के प्रवक्ता साद मअ्न ने बग़दाद के एक होटल से आइएस सरग़ना अबू सुफ़ियान को गिरफ़्तार करने की ख़बर दी है, उन्होंने कहा है कि हमारी खुफ़िया एजेंसी को ख़बर मिली कि अबू सुफ़यान बग़दाद के एक होटल में ठहरा हुआ है तो पुलिस ने वहाँ छापा मार कर उसे गिरफ़्तार कर लिया, उस के पास से फ़र्जी दस्तावेज़ बरामद हुए हैं जिनके द्वारा वह नैनवा से बग़दाद आया था, गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि अबू सुफ़यान नें अपने आतंकवादी होना स्वीकार करते हुए यह भी कहा है कि वह नैनवा में आईएस आतंकियों का अधिकारी था।


X