27 सितंबर 2017 - 12:51
शहीद हुजजी के जनाज़े पर सुप्रीम लीडर ने पढ़ा फ़ातेहा और परिजनों से भेंट की। + तस्वीरें

जनाज़ा वापस लाए लाए जाने पर समस्त ईरान दुख में डूब गया। विश्व भर में शहीद के वापस ईरान पहुँचने की ख़बर तेज़ी से फैल गई ।

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना :शहीद मोहसिन हुजजी का बेसर जनाज़ा वापस ईरान ले आया गया है । शहीद के परिवार वालों में शोक है। सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह ख़ामेनई ने शहीद मोहसिन के पार्थिव शरीर पर फ़ातेहा पढ़ा। लाखों लोगों ने बेसर शहीद को श्रद्धांजली अर्पित की।
प्राप्त सूत्रों के अनुसार कमाँडर जमशेदयान ने कहा कि जिस जगह पर शहीद मोहसिन हुजजी को शहीद किया गया हम ने वहां क़ब्ज़ा कर लिया मगर बहुत तलाश करने के बाद भी हमें शहीद के जिस्म के सभी टुकड़े नहीं मिल पाये। उन्होंने कहा कि अब तक हम इसी कोशिश में थे कि शहीद के जिस्म के सभी टुकड़ो को जमा कर  के  ला सकें।
जनाज़ा वापस लाए लाए जाने पर ईरान के सभी शहरों और जनता के दिल दुख से भर गए। दुनिया भर में शहीद के वापस ईरान पहुँचने की ख़बर तेज़ी से फैल गई ।
ज्ञात रहे कि जनाबे ज़ैनब के रौज़े की सुरक्षा करते हुए इस ईरानी जवान को आईएस आतंकियों ने पहले इराक़ और सीरिया की सीमा पर गिरफ़्तार किया और फिर इनका सर काट कर बेदर्दी से शहीद कर दिया था।