26 सितंबर 2017 - 03:13
आले सऊद ने किए यमन के विभिन्न शहरों पर हवाई हमले।

सऊदी लड़ाकू विमानों ने पिछले तीन दिन के अंदर यमन के विभिन्न शहरों में कम से कम 255 हवाई हमले किए हैं जिसके परिणाम में कई आम नागरिक मारे गए और घायल हुए हैं, तथा सैकड़ों आवासीय मकान भी नष्ट हो गए हैं

अहलेबैत (अ) न्यूज़ एजेंसी अबना: प्राप्त सूत्रों के अनुसार सऊदी अरब ने यमन के विभिन्न शहरों में कम से कम 255 हवाई हमले किए हैं। सऊदी लड़ाकू विमानों ने पिछले तीन दिन के अंदर यमन के विभिन्न शहरों में कम से कम 255 हवाई हमले किए हैं जिसके परिणामस्वरूप कई आम नागरिक मारे गए और कई घायल हुए हैं, तथा सैकड़ों आवासीय मकान भी नष्ट हो गए हैं,  यमनी न्यूज़ एजेंसी के अनुसार हज्जा शहर पर इक्सठ बार हमला किया गया है, और सअदा में सबसे अधिक हमले हुए हैं। ज्ञात रहे कि कि आले सऊद ने सअदा में एक बच्चे सहित पांच नागरिकों को मार दिया है, इसके अलावा कई अन्य शहरों पर भी हमला किया गया।