अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार सीरिया में दाइश के कफ़न दफ़न की तैयारी पूरी हो गई है। हिज़बुल्लाह की केंद्रीय समिति के सदस्य नबील फ़ारूक़ ने मुहर्रम के हिसाब से बैते जबील में भाषण देते हुए कहा कि सीरिया पर आईएस आतंकियों ने हमला किया था लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं आया और सभी साजिशें विफल हुई, आज हमारे युवा देरूज़्ज़ौर, बूकमाल, और अलमयादीन के सामने मौजूद हैं, और आईएस आतंकवादियों को दफ़्न करने का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं, उधर सीरिया के कुछ हिस्सों पर इस्राइल का हमला करना इस बात का प्रतीक है कि अब उनके पास सभी योजनाऐ समाप्त हो चुकी हैं, और उन्हें उनके वास्तविक चेहरे सहित सामने आने के लिए मजबूर कर दिया गया है। उन्होंने इस संबंध में अरब लीग और कुछ अरब देशों की आलोचना करते हुए कहा कि इन लोगों की स्थिति क्या है? वे इस्राइल के हमले पर चुप क्यों हैं? सऊदी अरब तो सीरिया के बजाय खुले तौर पर ज़ायोनियों का समर्थन करता रहा है।
26 सितंबर 2017 - 02:50
समाचार कोड: 856440
सीरिया पर आईएस आतंकियों ने हमला किया था लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं आया