22 सितंबर 2017 - 17:54
 ईरान नें अपने वादे को सच्चाई के साथ निभाया हैः सिग्मर गैब्रिएल

सिग्मर गैब्रिएल नें परमाणु समझौते को अपने हित में एवं सम्मान योग्य बताया एवं कहा कि इस पर आँच नहीं आने देनी चाहिये।उन्होंने ईरान पर विश्वास जताते हुए कहा कि ईरान नें अपने वादे को सच्चाई के साथ निभाया है।

अहलेबैत (अ)न्यूज़ एजेंसी अबनाःप्राप्त सूत्रों के अनुसार जर्मनी के विदेश मंत्री सिग्मर गैब्रिएल नें परमाणु समझौते को अपने हित में एवं सम्मान योग्य बताया एवं कहा कि इस पर आँच नहीं आने देनी चाहिये।उन्होंने ईरान पर विश्वास जताते हुए कहा कि ईरान नें अपने वादे को सच्चाई के साथ निभाया है। न्यूयार्क में होने वाली मीटिंग के बाद अन्य देशों के विदेश मंत्रियों की मौजूदगी में सिग्मर नें यह बात कही। और कहा कि हमारे हित में होगा कि हम समझौते का पालन करें, अगर ऐसा नहीं किया गया तो क्षेत्र के बिगड़े हालात में सुधार होना संभव नहीं है।