अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा है कि ट्रम्प को ईरानी राष्ट्र से माफी मांगनी चाहिए।ट्रंप नें स्वयं ही अपने लिये पतन का मार्ग चुन लिया है। उन्होंने राष्ट्रसंघ की महासभा में ट्रम्प के ईरान विरोधी भाषण का उल्लेख किया एवं कहा कि उन्हें ट्रंप के माफ़ी माँगने के इंतेज़ार है। साथ ही राष्ट्रपति रूहानी नें कहा कि जेसीपीओए कोई द्विपक्षीय समझौता नहीं है, उन्होंने कहा कि कोई भी देश जो परमाणु समझौते का हनन करता है वह वास्तव में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग पड़ जाएगा, साथ ही परमाणु समझौते के ट्रंप के फ़ैसले का अमरीकी और योरोपीय राष्ट्र कदापि समर्थन नहीं करेंगे।
21 सितंबर 2017 - 15:25
समाचार कोड: 855580
राष्ट्रपति रूहानी नें कहा कि जेसीपीओए कोई द्विपक्षीय समझौता नहीं है, उन्होंने कहा कि कोई भी देश जो परमाणु समझौते का हनन करता है वह वास्तव में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग पड़ जाएगा