17 सितंबर 2017 - 17:58
ईरानी राष्ट्रपति हसन रूहानी ने बेल्जियम पार्लियामेंट के स्पीकर से की भेंट

बेल्जियम पार्लियमेंट के स्पीकर ने भी इस वार्ता में ईरान के साथ रिश्तों को मज़बूत बनाने की बात कही एवं कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान की क्षेत्र की सियासत और स्ट्रैटेजी में एक महत्वपूर्ण भूमिका है एवं ईरान के साथ दोस्ती उन सभी देशों के लिए फ़ायदेमंद है जो आतंकवाद के विरूद्ध जंग कर रहे हैं।

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : ईरानी राष्ट्रपति डॉक्टर हसन रूहानी ने बेल्जियम के पार्लियमेंट के स्पीकर से भेंट की। इस मौक़े पर उन्होंने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि यूरोपियन यूनियन पहले तो ख़ुद भी परमाणु समझौते पर अमल करेगी और फिर अमरीका पर भी दबाव डालेगी कि वह परमाणु समझौते पर पूरी तरह से अमल करने के बारे में अपने वादों को पूरा करे, साथ ही वाशिंगटन को साफ़ तौर पर ठोस पैग़ाम देगी। उन्होंने कहा कि इस बारे में सिर्फ़ एक ही संस्था ऐलान कर सकती है कि ईरान नें परमाणु समझौते के अपने वादे पर अमल किया है और वह संस्था आई.ए.ई.ए. है। उन्होंने कहा कि ईरान आई.ए.ई.ए की रिपोर्ट के आधार पर अपनें वादों पर खरा उतरा है। साथ ही उन्होंने बेल्जियम के साथ अपने रिश्ते मज़बूत बनाने की बात की। बेल्जियम पार्लियमेंट के स्पीकर ने भी इस वार्ता में ईरान के साथ रिश्तों को मज़बूत बनाने की बात कही एवं कहा कि ईरान की क्षेत्र की राजनीति और स्ट्रैटेजी में एक महत्वपूर्ण भूमिका है एवं ईरान के साथ दोस्ती उन सभी देशों के लिए फ़ायदेमंद है जो आतंकवाद के विरूद्ध जंग कर रहे हैं।