16 सितंबर 2017 - 19:00
ज़ायोनी प्रशासन की धमकियों के आगे निडर है ईरान।

ईरान इस्लाम के शत्रुओं की धमकियों के सामने डटा हुआ है एवं थोड़ा भी पीछे नहीं हटा। जनरल अब्दुर्रहमान मूसवी ने कहा कि दुश्मन भी जानता है और मानता है कि ईरान एक शक्तिशाली देश है।

अहलेबैत (अ) न्यूज़ एजेंसी अबना: प्राप्त सूत्रों के अनुसार ईरानी सेना के कमाँडर जनरल सैयद अब्दुर्रहीम मूसवी ने कहा कि ईरान के सैनिक हर हाल में विश्व के हर क्षेत्र में इस्लामी इंक़ेलाब की रक्षा के लिए तैयार हैं। अब्दुर्रहमान मूसवी ने कहा कि इस्लामी इंक़ेलाब के आरंभ से ही अब तक ज़ायोनी प्रशासन और अमेरीका ईरान के लिए ख़तरा बने रहे है और ईरान इस्लाम के शत्रुओं की धमकियों के सामने डटा हुआ है एवं थोड़ा भी पीछे नहीं हटा। जनरल अब्दुर्रहमान मूसवी ने कहा कि दुश्मन भी जानता है और मानता है कि ईरान एक शक्तिशाली देश है।