15 सितंबर 2017 - 17:45
सीरियाई राष्ट्रपति ने सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह ख़ामेनई का आभार व्यक्त किया।

हम आपका हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं कि आपने आतंकवाद के ख़िलाफ सख़्त रुख़ अपनाते हुए हमारा समर्थन किया। सीरिया और इस्लामी रिपब्लिक ईरान दोनों मिलकर चरमपंथ व आतंकवाद को समाप्त करेंगे।

अहलेबैत (अ) न्यूज़ एजेंसी अबना: प्राप्त सूत्रों के अनुसार सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने ईरान को दैरूज्जूर की घेराबंदी टूटने पर मुबारक बाद दी एवं सुप्रीम लीडर को एक पत्र लिख उनका और ईरानी जनता का आभार व्यक्त किया है। सीरिया के राष्ट्रपति द्वारा सुप्रीम लीडर के नाम ईरानी विदेश मंत्रालय को प्राप्त होने वाले पत्र का लेख कुछ इस तरह है,
बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्रहीम
 इस्लामिक क्रांति के सुप्रीम लीडर हज़रत आयतुल्लाह सैयद अली ख़ामेनई सलामुन अलैकुम वरहमतुल्लाह व बरकातुहू
सबसे पहले मैं आपको , ईरानी सरकार एवं जनता को हार्दिक बधाई देता हूं कि सीरिया की सेना ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर दैरूज़्जूर शहर की घेराबंदी को तोड़ दिया है, जिसमें हमारे ईरानी भाइयों ने भी ख़ून बहाया इसलिए इस सफलता में ईरान बराबर का भागीदार है, तथा इस सिलसिले में हम आपका हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं कि आपने आतंकवाद के ख़िलाफ सख़्त रुख़ अपनाते हुए हमारा समर्थन किया, सीरिया और ईरान दोनों ने मिलकर क्रूरता, बर्बरता एवं आतंकवाद का मुकाबला किया। हम न्याय और समानता के आधार पर क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हुकूमत करेंगे जिसमें हर क़ौम और हर देश से बराबरी का व्यवहार होगा, सीरियाई जनता और अपनी ओर से आपका और ईरानी राष्ट्र का बहुत ही आभारी हूँ तथा अल्लाह तआला की बारगाह में दुआ करता हूं कि दोनों देशों के बीच एकता और दोस्ती का वातावरण ऐसे क़ाएम रहे।
बश्शार असद