15 सितंबर 2017 - 16:27
दुश्मन में ईरान पर हमला करने की हिम्मत नहीं।

हमारी रक्षा प्रणाली इतनी प्रबल है कि दुश्मन हम पर हमला करने के बारे में सोच भी नहीं सकते।

अहलेबैत (अ) न्यूज़ एजेंसी अबना: सशस्त्र बलों के संयुक्त कमांडर मोहम्मद बाक़री ने कहा है कि इस्लामी क्रांति की शुरुआत में भी हमारी रक्षा प्रणाली पर प्रतिबंध लगाए गए थे, जबकि आज हमारी रक्षा प्रणाली किसी की भी मोहताज नहीं है, कमांडर बाक़री नें कहा कि हमारी रक्षा प्रणाली इतनी प्रबल है कि दुश्मन हम पर हमला करने के बारे में सोच भी नहीं सकते। हम अपने पैरों पर खड़े हैं और अब कोई हमें आँख उठा कर देखने की हिम्मत भी नही करता।