11 सितंबर 2017 - 03:35
दैरूज़्ज़ोर में आतंकवादियों का सफ़ाया

दैरूज़्ज़ोर के एक और क्षेत्र को आईएस आतंकवादियों से आज़ाद करवा लिया गया है। सूत्रों का कहना है कि सेना की कार्यवाई में बहुत से आतंकवादी मार दिए गए साथ ही उन्होंने दैरूज़्ज़ोर के एक इलाके पर अपना क़ब्जा कर लिया है

अहलेबैत (अ) न्यूज़ एजेंसी अबना:प्राप्त सूत्रों के अनुसार दैरूज़्ज़ोर में सीरिया की सेना को एक और सफलता मिल गई है, प्राप्त सूत्रों के अनुसार दैरूज़्ज़ोर के एक और क्षेत्र को आईएस आतंकवादियों से आज़ाद करवा लिया गया है। सूत्रों का कहना है कि सेना की कार्यवाई में बहुत से आतंकवादी मार दिए गए साथ ही उन्होंने दैरूज़्ज़ोर के एक इलाके पर अपना क़ब्जा कर लिया है, ज्ञात रहे की दैरूज़्ज़ोर शहर तेल से मालामाल क्षेत्र है, और पिछले 3 वर्षों से यह क्षेत्र दाइश के क़ब्ज़े में था, लेकिन अब सीरिया की सेना नें दाइश को यहां से खदेड़ दिया एवं क्षेत्र पर अपना वर्चस्व स्थापित कर लिया है।