10 सितंबर 2017 - 02:23
ईरानी हाजी पर तकफ़ीरी हमला

एक ईरानी हाजी हुज्जत उल इस्लाम वल मुस्लिमीन हुसैन इस्माइली को तकफ़ीरियों ने हमला कर ज़ख़्मी कर दिया। हुसैन इस्माइली अपनी क़यामगाह की तरफ जा रहे थे, हालांकि उन्हें बचा लिया गया और अस्पताल पहुंचाया गया

अहलेबैत (अ) न्यूज़ एजेंसी अबना: सऊदी अरब के हज मंत्री और शाह सलमान ने इस बार जोर देकर घोषणा की थी कि ईरानी हाजियों को पूरी पूरी इज्जत एवं सुरक्षा प्रदान की जाएगी लेकिन उन्होंने अपना वादा पूरा नहीं किया एक ईरानी हाजी हुज्जत उल इस्लाम वल मुस्लिमीन हुसैन इस्माइली को तकफ़ीरियों ने हमला कर ज़ख़्मी कर दिया। हुसैन इस्माइली अपनी रुकने के स्थान की तरफ जा रहे थे, हालांकि उन्हें बचा लिया गया और अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनकी हालत अब पहले से बेहतर बताई जा रही है, उधर मक्के में सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह ख़ामेनइ के ऑफिस का स्टाफ तुरंत सचेत हुआ और उन्होंने इस सिलसिले में क़ानूनी कार्यवाई शुरु कर दी पुलिस ने भी कानूनी कार्रवाई करते हुए 3 लोगों को गिरफ़्तार किया है इस सिलसिले में अभी और जांच की जा रही है।