8 सितंबर 2017 - 03:18
अमेरिका धमकियाँ देकर वर्चस्व स्थापित नहीं कर सकता

राष्ट्रपति हसन रुहानी ने जापानी प्रतिनिधिमंडल से भेंट की एवं कहा कि अमेरिका धमकियाँ देकर अपना वर्चस्व स्थापित करना चाहता है परंतु इस तरह वह सफ़ल नहीं होगा।उन्होंने कहा कि जापानी निवेशक अगर चाहे तो ईरान में निवेश कर सकते हैं

अहलेबैत (अ.)न्यूज़ एजेंसी अबनाः इस्लामी लोकतंत्र ईरान के राष्ट्रपति हसन रुहानी ने जापानी प्रतिनिधिमंडल से भेंट की एवं कहा कि अमेरिका धमकियाँ देकर अपना वर्चस्व स्थापित करना चाहता है परंतु इस तरह वह सफ़ल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जापानी निवेशक अगर चाहे तो ईरान में निवेश कर सकते हैं। राष्ट्रपति हसन रुहानी नें कहा कि विश्व की अधिकतर समस्याएं बातचीत के द्वारा हल की जा सकती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान किसी भी क़ीमत पर परमाणु अनुबंध नहीं तोड़ेगा लेकिन अगर अमरीका ने उसकी  मुख़ालिफ़त की तो उसका मुँह तोड़ जवाब देगा। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि दूसरे देशों के ख़िलाफ़ भी अमरीका सफ़ल नहीं होगा। जापान के प्रधानमंत्री ने कहा कि ईरान एक महत्वपूर्ण  देश है एवं इसके प्रयास सराहनीय हैं।