6 सितंबर 2017 - 03:58
पवित्र स्थान काबे के नाम पर आले सऊद की वसूली

सूडान के राष्ट्रीय संगठन हिज़्बुलआइम्मा के उप प्रमुख सिद्दीक़ मुहम्मद इस्माईल ने कहा है कि हमारे देश की सेना ने पवित्र स्थान के नाम पर धोका खाया है।और अब यह लड़ाई ख़त्म हो जानी चाहिये।

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबनाः अलअहद न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार सूडान के राष्ट्रीय संगठन हिज़्बुलआइम्मा के उप प्रमुख सिद्दीक़ मुहम्मद इस्माईल ने कहा है कि हमारे देश की सेना ने पवित्र स्थान के नाम पर धोका खाया है।और अब यह लड़ाई ख़त्म हो जानी चाहिये।
सऊदी अरब ने हम से लगान वसूला और कहा कि वह मुसीबत के समय हमारी मदद करेगा लेकिन वह अपने इस वादे को कहां तक पूरा करेगा कहा नही जा सकता, सिद्दीक ने सूडान सरकार से अनुरोध किया है कि यमन में हस्तक्षेप के सिलसिले में वह अपने रुख पर पुनर्विचार करे।