अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार लगभग चार सौ फ़िलिस्तीनी बच्चे जिन्हें स्कूल में होना चाहिए था लेकिन उन्हें बिना किसी कारण के इस्राइली कारावास में रखा गया है ।जबकि स्कूल में पढ़ाई का नवीन सत्र शुरू हो गया है । इसके अलावा फ़िलिस्तीनी बच्चों को घर में भी नज़रबंद किया गया है। परिणामस्वरूप बच्चों का भविष्य ख़तरे में है ।
एक फ़िलिस्तीनी क़ैदियों की संस्था के प्रवक्ता रियाज़ अलअशक़र ने बताया कि फ़िलिस्तीनी बच्चों को क़ैद से मुक्त करने के बदले उनसे वादा लिया जाता है कि वह अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे। ऐसे बच्चों के लिए घर ही कारागार बन गए हैं।और यह बच्चे स्कूल न जा पाने की वजह से मानसिक तनाव में हैं।
ज्ञात रहे कि बैतुलमुक़ददस में रहने वाले फ़िलिस्तीनी बच्चों को स्कूल जाने से रोक कर उन्हें पीड़ित किया जाता है ।
2 सितंबर 2017 - 03:34
समाचार कोड: 851868
लगभग चार सौ फ़िलिस्तीनी बच्चे जिन्हें स्कूल में होना चाहिए था लेकिन उन्हें बिना किसी कारण के इस्राइली कारावास में रखा गया है ।जबकि स्कूल में नवीन सत्र शुरू हो गया है । इसके अलावा फ़िलिस्तीनी बच्चों को घर में भी नज़रबंद किया गया है। परिणामस्वरूप बच्चों का भविष्य ख़तरे में है