31 अगस्त 2017 - 03:13
बग़दाद में बम विस्फ़ोट, 12 शहीद 24 अन्य घायल।

पूर्वी बग़दाद के जमीला क्षेत्र में भयानक विस्फ़ोट हुआ जिसके परिणाम स्वरुप 12 लोगों की मृत्यु हो गई एवं 24 अन्य घायल हो गए

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना : इराक़ की राजधानी बग़दाद में आतंकवादियों ने फिर से बर्बरता दिखाई एवं निहत्थे लोगों पर हमला किया , सोमरिया न्यूज एजेंसी के अनुसार पूर्वी बग़दाद के जमीला क्षेत्र में भयानक विस्फ़ोट हुआ जिसके परिणाम स्वरुप 12 लोगों की मृत्यु हो गई एवं 24 अन्य  घायल हो गए ।
ज्ञात रहे कि  दाइश ने इस हमले की ज़िम्मेदारी ली है ,इसके अलावा बग़दाद में एक कार बम विस्फोट भी हुआ जिसमें  कई लोग मारे गए मरने वालो में महिलाएं भी शामिल हैं ।