30 अगस्त 2017 - 17:41
बार्सिलोना में 5 लाख से अधिक लोगों नें किया आतंकवाद का विरोध

प्राप्त सूत्रों के अनुसार पांच लाख से अधिक प्रदर्शनकारियों का एक ही नारा था कि "हम नहीं डरते"। लोग सड़कों पर आ गए थे और आतंकवाद के विरुद्ध नारे लगा रहे थे ।

अहलेबैत (अ) न्यूज़ एजेंसी अबना- स्पेन के शहर बार्सिलोना में 5 लाख से अधिक लोगों नें आतंकवाद का विरोध किया ।प्राप्त सूत्रों के अनुसार पांच लाख से अधिक प्रदर्शनकारियों का एक ही नारा था कि "हम नहीं डरते"। लोग सड़कों पर आ गए थे और आतंकवाद के विरुद्ध नारे लगा रहे थे ।
ज्ञात रहे कि स्पेन के शहर बार्सिलोना में होने वाली एक आतंकवादी घटना में लगभग 15 व्यक्ति  मारे गए और 100 से अधिक घायल हो गए थे ।
इस रैली में स्पेन के बादशाह एवं इस देश के प्रधानमंत्री और अन्य अधिकारियों ने भी भाग लिया।