26 अगस्त 2017 - 18:46
हशदुश्शअबी ने तलअफ़र में आईएस की एक बड़ी जेल ढ़ूंढ निकाली।

हशदुश्शअबी के 6th brigade engineering unit ने घोषणा की है कि उन्होंने तलअफ़र के उत्तरी दक्षिण क्षेत्र को आज़ाद करा लिया है और वहाँ पर उन्हें आई एस आतंकवादीयों का एक विशाल कारागार भी मिला है

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबनाः स्पोर्ट नेक न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार हशदुश्शअबी के 6th brigade engineering unit ने घोषणा की है कि उन्होंने  तलअफ़र के उत्तरी दक्षिण क्षेत्र को आज़ाद करा लिया है और वहाँ पर उन्हें आई एस आतंकवादीयों का एक विशाल कारागार भी मिला है जहाँ 18 लोगों के शव पाए गए । ज्ञात रहे कि तल अफ़र को स्वतंत्र करवाने में हशदुश्शअबी की महत्वपूर्ण भूमिका है । इसके अलावा इस देश के विदेश मंत्री इब्राहीम जाफ़री ने घोषणा की है कि सत्तर प्रतिशत तलअफ़र स्वतंत्र हो चुका है।