अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबनाः इटली के शहर वेनिस के मेयर Luigi Brunoiro ने घोषणा की है जो भी सार्वजनिक स्थानों पर अल्लाहो अकबर का नारा लगाएगा उसे गोली मार दी जाएगी। Luigi Brunoiro ने पूर्वी इटली के रमीनी शहर में एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन से बात करते हुए कहा कि हमें आतंकवाद को मात देना है इसलिए अगर कोई सुन मार्को चौक में दौड़ते हुए अल्लाहो अकबर का नारा लगाएगा तो पुलिस उसे गोली मार देगी। उसने कहा कि मैंने पिछले साल कहा था कि ऐसे व्यक्ति को पहले चार बार चेतावनी दी जाएगी फिर गोली मारी जाएगी लेकिन अभी कह रहा हूँ कि तीन चेतावनी के बाद ही उसे मार दिया जाएगा। मेयर ने कहा कि इससे पहले कि ऐसा व्यक्ति कोई नुक़सान पहुंचाए हम उसे ख़त्म कर देंगे।
हालाँकि Luigi Brunoiro की इस घोषणा पर विभिन्न क्षेत्रों से अलग अलग प्रतिक्रियाएँ व्यक्त की गई हैं। सोशल मीडिया पर भी इस सिलसिले में विवेचना हुई।और इस घोषणा को हास्यास्पद क़रार दिया गया है ।
26 अगस्त 2017 - 18:40
समाचार कोड: 850678
इटली के शहर वेनिस के मेयर Luigi Brunoiro ने घोषणा की है जो भी सार्वजनिक स्थानों पर अल्लाहो अकबर का नारा लगाएगा उसे गोली मार दी जाएगी।