23 अगस्त 2017 - 09:26
तेहरान पर आतंकी हमला आईएस की मूर्खता की हद थी।

तेहरान सिपाहे पासदारान के राजनीतिक सहयोगी जनरल सनाई राद का कहना है कि शहीद हुजजी की शहादत तकफीरियों की हार और विनाश का प्रतीक है, अब आइएस आतंकियों की बर्बादी हो चुकी है एवं उनका पतन क़रीब है। तेहरान पर आतंकवादी हमला भी दाइश की मूर्खता की हद थी।

जनरल सनाई राद नें कहा  कि तकफीरियों ने शहीद हुजजी की कै़द एवं शहादत की तस्वीरें प्रकाशित करके अपना रौब दिखाना चाहा लेकिन पूरी दुनिया को पता चल गया है कि इस्लाम को किस तरह बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।
उन्होंने कहा कि आईएस आतंकवादी मुसलमान तो क्या इंसान कहने के योग्य भी नहीं हैं। यह आतंकवादी पूरी तरह अमेरिका और इस्राईल का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं उनका मूल लक्ष्य इस्लाम के उज्ज्वल चेहरे को विकृत करना है।
अमेरिका, इस्राइल सहित दुनिया के इस्लाम दुश्मन आतंकवादियों को इस्लाम के ख़िलाफ़ इस्तेमाल कर रहे हैं।
उन्होंने कहा आईएस आतंकवादियों ने कभी एक गोली भी इस्राइल पर नहीं चलाई क्योंकि इस्राइल के खिलाफ लड़ना उनके अक़ीदे के खिलाफ है और उनके साथ इस्राईल की सहानुभूति स्पष्ट है। सीरिया में भीअमेरिकी अधिकारियों ने बातचीत के द्वारा आतंकवादियों को बचाने का कोशिश की ।
उन्होंने कहा कि आज के दौर में वास्तविक इस्लाम और तकफ़ीरी इस्लाम के बीच कड़ा मुकाबला है, और  सऊदी अरब तकफ़ीरी इस्लाम को बढ़ावा दे रहा है और उनका प्रतिनिधित्व कर रहा है।