21 अगस्त 2017 - 16:47
मक्के में बहुमंज़िला इमारत में आग।

आले सऊद की अक्षमता तथा कुप्रबंधन के कारण हर साल हज यात्रा में हज़ारों नागरिकों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार सऊदी अरब के मक्का नगर में इस १५ मंज़िला ईमारत में ६०० से से अधिक हज यात्री ठहरे हुए थे । मक्का पुलिस के प्रवक्ता का कहना है कि आग पर काबू पाने के लिए इस बिल्डिंग में रह रहे ६०० हज यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया है । इस बिल्डिंग में ठहरे हुए यात्री यमन और तुर्की के नागरिक थे । सऊदी सूत्रों के अनुसार इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ तथा समय रहते आग पर काबू पा लिया गया है । पुलिस के अनुसार इस ईमारत के आठवे फ्लोर पर स्थित एसी सिस्टम में गड़बड़ी के कारण यह आग लगी । ज्ञात रहे कि आले सऊद की अक्षमता तथा कुप्रबंधन के कारण हर साल हज यात्रा में हज़ारों नागरिकों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है ।