20 अगस्त 2017 - 16:39
सऊदी अरब एक पागल और मुर्ख देश है।

संयुक्त अरब अमीरात के राजदूत यूसुफ अल उतैबा ने सऊदी अरब की खिल्ली उड़ाते हुए इस देश को पागल और मूर्ख देश कहा है ।

संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब यूँ तो एक ही सिक्के के दो पहलु हैं तथा अधिकतर अवसर पर दोनों देशों का मत एक समान रहता है, लेकिन प्राप्त जानकारी के अनुसार वाशिंगटन में संयुक्त अरब अमीरात के राजदूत यूसुफ अल उतैबा ने सऊदी अरब के बारे में आश्चर्य जनक टिप्पणी की है । मिडिल ईस्ट आई की रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त अरब अमीरात के राजदूत यूसुफ अल उतैबा ने सऊदी अरब की खिल्ली उड़ाते हुए इस देश को पागल और मूर्ख देश कहा है । उन्होंने यह बातें अपनी पत्नी को किये गये ईमेल में कहीं हैं , जब उनकी पत्नी ने वेलेंटाइन डे पर गुलाब पर प्रतिबंध लगाये जाने के सऊदी फैसले से उन्हें अवगत कराया तो उन्होंने कहा कि आले सऊद पागल हैं बल्कि यह देश ही मूर्ख है ।