17 अगस्त 2017 - 14:19
सऊदी अरब क़तर के हवाई जहाज़ों को मार गिरा सकता है।

सऊदी चैनल अल अरेबिया के हवाले से एक रिपोर्ट प्रकाशित की है जिस में अल अरेबिया ने सऊदी अरब की वायु सीमा में क़तर के जहाज़ों के प्रवेश को लेकर बात की है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डेली मेल ने सऊदी चैनल अल अरेबिया के हवाले से एक रिपोर्ट प्रकाशित की है जिस में अल अरेबिया ने सऊदी अरब की वायु सीमा में क़तर के जहाज़ों के प्रवेश को लेकर बात की है । इस रिपोर्ट में अल अरेबिया ने दावा किया है कि सऊदी अरब ज़रूरत पड़ने पर क़तर के हवाई जहाज़ों को मार गिरा सकता है । इस चैनल ने कहा है कि क़तर पर प्रतिबंध लगाने वाले देश अगर अपनी सीमा में क़तर के जहाज़ देखें तो उनके पास दो रास्ते हैं, या तो वह अंतर्राष्ट्रीय कानून के अनुरूप उन्हें उतरने पर मजबूर करें या उन्हें मार गिराएं । इस रिपोर्ट के बाद क़तर की मुश्किलें बढ़ गयी हैं, विशेष रूप से उड्डयन विभाग पर काम का बोझ बढ़ गया है कि उनका कोई विमान किसी गलती से भी इन देशों की वायुसीमा में न चला जाये । डेली मेल के अनुसार यह बात खेद जनक है कि एक न्यूज़ चैनल यात्री विमान को मार गिराने की बातें करें और उसे स्वीकार्य भी मानता हो।