12 अगस्त 2017 - 14:16
सीरियन सेना ने आतंकवादियों को खदेड़ा, 70 से अधिक घायल व हताहत।

सेना की कार्यवाही से घबराये वहाबी आतंकी युद्ध क्षेत्र में ही अपने घायल और हलाक हो चुके साथियों की लाशें छोड़ कर भाग खड़े हुए ।

अबना:  प्राप्त जानकारी के अनुसार सीरिया के हुम्स में वहाबी आतंकी संगठन के लड़ाकों ने सेना के ठिकानों पर हमला किया लेकिन सेना की जवाबी कार्यवाही देख मैदान छोड़ कर भाग खड़े हुए । आतंकी हमलों के बाद सेना ने दैरुज़्ज़ोर के निकट जंगलों और अन्य कई मोर्चों से आतंकियों की घेराबंदी कर ज़बरदस्त हमला किया । सेना की कार्यवाही से घबराये वहाबी आतंकी युद्ध क्षेत्र में ही अपने घायल और हलाक हो चुके साथियों की लाशें छोड़ कर भाग खड़े हुए ।