12 अगस्त 2017 - 14:13
आईएस ने अपने ही काजी को फांसी पर लटकाया।

वहाबी आतंकी संगठन में बिखराव का दौर शुरू हो चुका है तथा हर गुट अपने विरोधी को नित नए बहानों से मौत के घाट उतार रहा है।

अबना :  प्राप्त जानकारी के अनुसार वहाबी आतंकी संगठन दाइश ने किरकुक के क्षेत्र अल अब्बासी में अपने जज को मौत के घाट उतार दिया है । सूत्रों के अनुसार वहाबी आतंकी संगठन ने इस जज पर आरोप लगाया कि वह आतंकी संगठन से अलग होने का विचार कर रहा था । सूत्रों के अनुसार दाइश ने इस मुफ़्ती को ४ अन्य लोगों के साथ दाइश से अलग होने और उसके विरुद्ध दल गठन करने के आरोप में मौत के घाट उतार दिया । ज्ञात रहे कि वहाबी आतंकी संगठन में बिखराव का दौर शुरू हो चुका है तथा हर गुट अपने विरोधी को नित नए बहानों से मौत के घाट उतार रहा है।